कई-आत्माएं-भूत-बनकर-यहां-भटक-रही

रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बङा फिल्म स्टूडियो परिसर माना जाता है। यह भारत के राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से २५(25) किलो मीटर दूर नल्गोंडा मार्ग में स्थित है। यह स्टूडियो 2000 एकड़(8.2वर्ग किलोमीटर) से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। … बैरॉन रामोजी राव के द्वारा रामोजी फिल्म सिटी स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी। 

इतिहास की मानें तो यहां कभी निजामों का जंग का मैदान हुआ करता था। लोग कहते हैं यहां आज के समय में भी मरे हुए सैनिकों की आत्माएं भटकती हैं जो शाम के समय लोगों को परेशान करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रोमोजी फिल्म सिटी देश की सबसे भूतहा जगहों में से एक है। इस स्थान को सैनिकों का कब्रिस्तान कहा जाता है.