MS PowerPoint

Microsoft PowerPoint की विंडो?

Microsoft PowerPoint – Press Win+R to open Run command Dialog Box then Type “Powerpnt” and press Enter key.

Main Page in MS PowerPoint

सबसे पहले आपको दिए गए थीम्स में से एक थीम सेलेक्ट करना होगा। ये थीम आपको प्रेजेंटेशन के लुक को इम्प्रूव करने के लिए दिया जाता है। इन में से किसी भी थीम को आप बाद में भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

हम यहाँ “Blank presentation” थीम के साथ प्रेजेंटेशन बनाना शुरू करते हैं। थीम सेलेक्ट करते ही एक स्क्रीन खुलेगी जो ऐसी दिखेगी।

MAIN OPTION in MS PowerPoint

इस स्क्रीन पे आपको दो विकल्प दिखेंगे – “Click to add title” और “Click to add subtitle” “Click to add title” में आप अपने प्रेजेंटेशन की पहली स्लाइड के लिए एक टाइटल दे सकते हैं और “Click to add subtitle” में आप एक सब टाइटल डालें।

उदाहरण के लिए अगर हम एक मार्केटिंग की रिपोर्ट देने के लिए प्रेजेंटेशन बना रहे हैं तो आप टाइटल में “मार्केटिंग रिपोर्ट डालें” और उसके सबटाइटल में “गूगल एनालिटिक्स डाटा / सेल्स रिपोर्ट” लिख सकते हैं।

TITLE in MS PowerPoint

टाइटल और सबटाइटल के बाद आप इसी स्लाइड में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। टेक्स्ट ऐड करने के लिए आपको एक टेस्ट बोक्स ऐड करना होगा। ये टेक्स्ट बॉक्स आपको टॉप बार में “Insert” मेनू में मिलेगा।

Container in MS PowerPoint

इस टेक्स्ट बॉक्स में आपको जो भी कंटेंट ऐड करना हो वो कर सकते हैं।

आपको बता दें कि टाइटल, सब टाइटल और टेक्स्ट के साइज, कलर और फॉण्ट को आप अपने अनुसार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करके “format”में जाना होगा।

Text in MS PowerPoint

Introduction to MS PowerPoint Window – एमएस पावर पॉइंट विंडो का परिचय

1. File

File, PowerPoint के Menu bar मे होता है, File मे एमएस पावर पॉइंट को Home, New, Open, Info, Save, Save As, History, Print, Share, Export और Close करने के लिए Commands दी जाती है|

2. Quick Access Toolbar

Quick Access Toolbar मे अधिकतर काम करने वाले Commands को जोड़ सकते है, इसकी मदद से एमएस पावर पॉइंट मे कार्य थोड़ा स्पीड से हो पाता है| Quick Access Toolbar Title Bar मे होता है|

3. Title Bar

Title Bar एमएस पावर पॉइंट विंडो के सबसे ऊपरी भाग मे होता है, Title Bar मे एमएस पावर पॉइंट के बनाई गई फ़ाइल का नाम दिखाइ देता है यदि आप अपने एमएस पावर पॉइंट फ़ाइल को Save नही किया है तो वहा Default रूप मे “Presentation1” लिखा होता है| मगर जैसे ही आप उस फ़ाइल को Save करते है तो वहा “Presentation1” की जगह उस File का नाम लिखा हुआ आ जाता है | Title Bar के दाये साइड मे तीन बटन होते है

  1. 1. Minimize – इस बटन पे क्लिक करने से खुला हुआ Program का Icon Taskbar मे चला जाता है|
  2. 2. Maximize – इस बटन पे क्लिक करके विंडो के Width को कम या ज्यादा किया जा सकता है|
  3. 3. Close –इस बटन पे क्लिक करके आप अपने खुले हुय program को बंद कर सकते है|

4. Ribbon

Ribbon एमएस पावर पॉइंट का एक महत्वपूर्ण भाग होता है जो की Title Bar के नीचे होता है, Ribbon के अंदर ही सारे मत्वपूर्ण Tools होते है| उपर के इमेज मे जो लाल कलर का हिसा दिखाया गया है वो Ribbon है|

5. Menu Bar

Menu bar टाइटल बार के नीचे होता है इसे हम Tab Bar भी कहते है, Menu bar मे बहुत सारे टैब (Tab) होते है, जिस भी टैब कि आपको अवश्यकता हो उस मे क्लिक करके खोल सकते है हर टैब (Tab) कि अपनी एक Ribbon है|

6. Ruler Bar

MS PowerPoint मे दो Ruler Bar होता है, एक एमएस पावर पॉइंट मे Slide Aria के ऊपर होता है और दूसरा Slide Aria के बाय तरफ होता है| इस बार द्वारा हमे Page Margin का पता चलता है | Ruler Bar का इस्तेमाल करके आप अपने Page के दाए और बाय दोनों तरफ Ruler को सेट कर सकते है जिससे Presentation उसके अंदर ही बनता है Presentation बाहर नही जाता|

7. Status Bar

Status Bar एमएस पावरपॉइंट की Slide Aria के नीचे होता है ,Status Bar मे ही “Zoom Level” Tool होता है जिसकी मदद से आप अपने Page को Zoom In या Zoom Out कर सकते है| इसमे इसके अलावा भी बहुत सारे टूल (Tool) दिये होते है जैसे Language, Slide Number, Notes, Comments इत्यादी|

8. Scroll Bar

Scroll bar, MS PowerPoint के दाए तरफ होता है यह लम्बवत (Vertically) होता है, जिसके द्वारा Page को उपर नीचे किया जा सकता है|

9. Slide Aria

Slide Area, MS PowerPoint का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, इसी भाग मे Presentation को बनाया जाता है| यह एमएस पावरपॉइंट का सबसे बड़ा और मध्य भाग होता है|