snoring

pudinaपुदीना के तेल से खर्राटे का इलाज (Mint Oil: Home Remedies for Snoring Problem in Hindi)-
–पुदीने में कई ऐसे तत्व होते हैं जो गले और नाक के छेदों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर गरारा (kharate ka ilaj) कर लें। इस उपाय को कुछ दिन तक करते रहें। फर्क आपके सामने होगा।
–एक कप उबलता हुआ पानी लें। इसमें 10 पुदीने की पत्तियां डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पानी गुनगुना पीने योग्य हो जाए, तो इसे छानकर या बिना छाने ही पिएं। इससे कुछ ही दिनों में खर्राटों की समस्या ठीक हो जाती है।

daalchiniदालचीनी से खर्राटे का इलाज (Dalchini: Home Remedies to Treat Snoring in Hindi)
खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से आपको काफी फायदे नजर आएंगे।

lahsunलहसुन के प्रयोग से खर्राटे का इलाज (Garlic: Home Remedy to Cure Snoring in Hindi)
लहसुन, नासिका मार्ग में बलगम के निर्माण और श्वसन प्रणाली की सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप साइनस के कारण खर्राटे लेते हैं, तो लहसुन आपको राहत प्रदान करेगा। लहसुन में घाव को भरने का गुण होता है। लहसुन ब्लॉकेज को साफ करने के साथ ही श्वसन-तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद (kharate ka ilaj) करता है।
अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। एक या दो लहसुन की कली को पानी के साथ लें। इस उपाय को सोने से पहले करने से आप खर्राटों से राहत पा सकते हैं, साथ ही चैन की नींद ले सकते हैं।

haldiहल्दी से करें खर्राटे रोकने का उपाय (Turmeric and Milk: Home Remedies for Snoring Problem in Hindi)
हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से नाक साफ हो जाता है। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। रोज रात को सोने से पहले दूध में हल्दी पकाकर (हल्दी वाला दूध) पीने से फायदा होगा।

jetun-or-Olive-oilऑलिव ऑयल से करें खर्राटे रोकने के उपाय (Olive Oil: Home Remedy to Treat Snoring in Hindi)
ऑलिव ऑयल एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। यह श्वसन-तंत्र की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है। यह दर्द को कम करने में मदद करता है। एक छोटी चम्मच ऑलिव ऑयल में सामान मात्रा में शहद मिलाकर, सोने से पहले नियमित रूप से लें। गले में कंपन को कम करने और खर्राटों को रोकने (kharate ka ilaj) के लिए इस उपाय का प्रयोग करें।

इलायची से करें खर्राटे रोकने के उपाय (Cardamom: Home Remedies to Cure Snoring in Hindi)
इलायची सर्दी-खांसी की दवा के रूप में काम करती है। यह श्वसन-तंत्र खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया आसान होती है। रात को सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। इससे समस्या से राहत मिलती है। सोने से कम से कम 30 मिनट पहले इस उपाय (kharaton ka desi ilaj) को करें।

milkखर्राटे बंद करने के लिए दूध का सेवन (Milk: Home Remedy for Snoring Problem in Hindi)
दूध कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। रात को सोने से पहले कम से कम एक कप दूध अवश्य पिएं। इससे खर्राटे आने बंद हो जाते हैं।

honeyखर्राटा बंद करने के लिए शहद का प्रयोग (Honey: Home Remedy to Treat Snoring in Hindi)
एक ग्लास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी (kharaton ka desi ilaj) रहती है।

खर्राटा बंद करने के लिए स्टीम थेरेपी का प्रयोग (Stream Therapy: Home Remedies to Cure Snoring in Hindi)
नाक बदं होने से खर्राटों की समस्या होने लगती है। इसका सबसे अच्छा समाधान स्टीम थेरेपी है। इससे बंद नाक खुल जाता है, और खर्राटों से राहत मिलती है।