tooth-pain
clove-lavang.jpg

लौंग का प्रयोग कर दांत दर्द का इलाज – एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।

 
 
 

Garlic

लहसुन के प्रयोग से दांत दर्द का उपचार- दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके अन्दर मौजूद Allicin प्राकृतिक जीवाणुरोधी एजेंट है। यह दांत दर्द को खत्म करता है।

 
 
 

hing

दांत दर्द की दवा है हींग – चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई में लगा लें। इसे दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाने का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।

 
 
 

haldi

दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाता है हल्दी – हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए। यह दांत दर्द की दवा की तरह जल्दी असर करता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाता है।

 
 
 

aalu

दांतों के दर्द से छुटकारा के लिए आलू का इस्तेमाल – आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी तरह चबाएं। इससे कुछ देर में दांत दर्द से आराम मिल जाता है.

 
 
 

Onion

दांत दर्द की परेशानी में प्याज से फायदा – प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

 
 
 

baking-soda

दांत दर्द की दवा है बेकिंग सोडा – रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

 
 
 

Black-Pepper-Powder

काली मिर्च का पाउडर दांत के दर्द का इलाज – दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।

 
 
 

Amrud

अमरूद के सेवन से दांत दर्द का इलाज –
अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।
अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

 
 
 

hydrojan-per-oxside

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से दांत दर्द का उपचाार- हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है