Secret-To-Staying-Healthy

स्वस्थ रहने का फंडा –

जागने का समय : सुबह तीन से छह के बीच। पढ़ने, ध्यान, योग व व्यायाम के लिए यह उत्तम समय है
पानी पीएं : सुबह उठने के तुरन्त बाद क्षमता अनुसार पानी पीएं। इससे मल शुद्ध होता है।
मलमूत्र त्याग : मलमूत्रादि त्याग के लिए जाएं इसे किसी सूरत में रोकना नहीं चाहिए।
दांत व चेहरे को धोएं : दांतों व जीभ को प्रतिदिन साफ करें। इसके बाद चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें।
आंख पर मारे छीटें : ठंडे पानी से आंखों पर छीटें मारें। आंख की रोशनी बढ़ाने और आंखों को रोग से बचाने के लिए नित्य त्रिफला के पानी से आंख धो सकें तो बेहतर।
खाने के बाद : खाने के बाद लौंग, इलायची मिला मीठा पान खाने से मुख शुद्ध और भोजन ठीक से पचता है।